नाबालिग पीड़िता अपनी सहेली के यहां मुंडन कार्यक्रम में खाना खाकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में कार सवार 4 लड़कों ने उसे जबरन घसीटकर कार में बैठाया और गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया. शर्मसार कर देने वाला यह मामला बिहार के सहरसा जिले का है. पीड़िता के भाई की मानें तो पीड़िता की सहेली के यहां गांव में ही मुंडन कार्यक्रम था जिसमें पीड़िता भोज खाने गई थी. घर लौटने के दौरान ऑल्टो गाड़ी पर सवार चार युवक जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.