
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. होटल संचालन की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने ईगल होटल में छापेमार कार्रवाई कर महिला, कॉलगर्ल, ग्राहक और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है. होटल के तीन अलग-अलग कमरे में 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई.




