
रायपुर। राजधानी रायपुर में बच्चों के आपसी मतभेद में 10-12 छात्रों ने मिलकर एक 10वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा। इस घटना में उस छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम पहचान मोहन राजपूत बताया जा रहा है।
स्कूली छात्रों के बीच झगड़े में 10वीं के छात्र की मौत | खमतराई थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, आपसी विवाद में 10-12 छात्रों स्कूल परिसर में ही बुरी तरह से एक छात्र की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल रूप से स्कूल में एम्बुलेंस बुलाया गया और घायल छात्र को अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।




