जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई पर सीएम बघेल ने व्यक्त की प्रसन्नता

रायपुर: तर्रेम हमले के बाद से अगवा राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया है। राकेश्वर सिंह की रिहाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सीएम बघेल ने रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं, राकेश्वर सिंह मन्हास की रिहाई के बाद जम्मू स्थित उनके घर पर खुशियां छा गई है। जवान राकेश्वर सिंह की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरकार और उनको छुड़ाने वालों का धन्यवाद।

राकेश्वर सिंह की पत्नी ने आगे कहा है कि हमें उम्मीद थी कि वे घर लौट आएंगे, लेकिन ये नहीं पता था कि वे कब घर आएंगे। लेकिन अब नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया है। अब एक बार उनसे बात करना चाहती हूं। उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती हूं, हालांकि सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। हो सकता है उनका कुछ सीक्रेट रहा हो, जो वे लीक नहीं करना चाहते थे।

बता दें कि धरमपाल सैनी, तेलम बोरैया दो लोगों को मध्यस्थ बनाया गया था जो आज तड़के ही तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे। धरमपाल सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जिन्होंने नक्सलियों से जवान को छुड़ाया।

ज्ञात हो कि नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मन्हास को बीते 5 दिनों से कैद कर रखा है, नक्सलियों ने प्रेस नोट करके और आईबीसी संवाददाता को फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि मुठभेड़ के बाद लापता जवान उनके कब्जे में है, और सरकार यदि मध्यस्थों की घोषणा करती है तो जवान को वे सुरक्षित रिहा कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button