
अशोक सारथी आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले तमनार ब्लॉक अंतर्गत जेएसपी फाउण्डेशन, सीएसआर जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा एचआईवी/एड्स दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम जेपीएल ऑफिस टपरंगा में जिंदल सीएसआर के कर्मचारियों ने लोगों को एड्स की जानकारी दी तथा रोक थाम की उपाय के बारे लोगों को जागरुक किया गया। धौंराभांठा के ग्रामीण बैंक के सामने में शुक्रवार बाजार में आये लोगों को भी इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।
एच आई वी/एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, यानी की यह एक महामारी है। आज तक के मानव स्वास्थ्य इतिहास में किसी भी संक्रामक बीमारी ने इतना भय और कौतुहल नहीं मचाया है, जितना कि एच आई वी एड्स के कारण हुआ है। आज भी एच आई वी हमारे लिये एक चुनौती बना हुआ है। अभी तक इसका संपूर्ण इलाज खोजा नहीं जा सका है। केवल सही जानकारी ही इसका बचाव है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में लगभग 24.01 लाख व्यक्ति एच आई वी के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अतः इससे बचाव हेतु इसके प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
यह कार्यक्रम जेएसपी फाउण्डेशन, सीएसआर जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के अधिकारियों के मेहनत से जनहित में प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में शीतल पटेल- डिप्टी मैनेजर जेपीएल तमनार,लक्ष्मण बोहिदार, टीकमचंद वैरागी एवं स्वास्थ्य संगिनी की महिलाएँ शामिल होकर शांतिपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न कराये।