देश भर में स्वच्छता में नवाचार के लिए जगदलपुर नगर निगम को मिला द्वितीय पुरस्कार

स्वच्छता में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम को देश में दूसरा पुरस्कार मिला है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार की ओर से आयोजित इंटरनेशल कांफ्रेंस आन वेस्ट टू वर्थ में यह पुरस्कार मिला।

जगदलपुर। स्वच्छता में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम को देश में दूसरा पुरस्कार मिला है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार की ओर से आयोजित इंटरनेशल कांफ्रेंस आन वेस्ट टू वर्थ में यह पुरस्कार भारत सरकार के प्रधान विज्ञानी सलाहकार प्रो. अजय सूद, मिनिस्टर आफ काउंसलर व डिप्टी हेड मिशन नार्वे दूतावास मार्टिन आमदल बाथिम और भारतीय उद्योग परिसंघ के चेयरमैन पी. पलानी अप्पन की ओर से जगदलपुर नपा की महापौर सफीरा साहू व आयुक्त दिनेश नाग को यह पुरस्कार दिया गया।

नॉर्वे दूतावास और CII का संयुक्त कार्यक्रम
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, नार्वे दूतावास, भारतीय उद्योग परिसंघ सीआइआइ का यह संयुक्त कार्यक्रम था। इसमें औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्ना कचरे का प्रबंधन की डिजाइनिंग, न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उत्पाद तैयार करना, नगरीय निकायों के ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन, प्लास्टिक, पैकेजिंग और ई-कचरे का प्रबंधन, निरंतरता के लिए स्टार्ट-अप द्वारा अभिनव समाधान, अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी निकायों द्वारा एमएसडब्ल्यू प्रबंधन की उत्कृष्टता के मानकों के आधार पर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार-भारत सरकार, नार्वे दूतावास और भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार दिए गए हैं।

महापौर सफीरा साहू व आयुक्त दिनेश नाग ने बताया कि इसी माह जगदलपुर शहर के दलपत सागर में स्वच्छता का संकल्प थीम पर आयोजित दीपोत्सव में शहर के पचास हजार से अधिक लोगों ने दीप जलाकर शहर को स्वच्छ बनाने के प्रण से यह पुरस्कार मिला है। जगदलपुर शहर को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम की ओर से प्लास्टिक झोला लाओ-थैला पाओ, आमचो सुघर गार्डन, मेरा वार्ड-सुंदर वार्ड, स्वच्छता का प्रचार, प्लास्टिक वेंडिंग की स्थापना, डोर टू डोर कचरा संग्रहण को डिजिटल करने का कार्य किया गया है। ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए किए जा रहे इन नवाचारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को देश में द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button