नक्सलियों ने रेता अपने ही साथी का गला, सैंकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में लगाई जन अदालत

छत्तीसगढ़ : कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जनअदालत लगाई थी। जिसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि, यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इस बात पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि, गद्दार की मौत ही सजा है। जिसके बाद जिसके बाद नक्सलियों ने अपने साथी की किसी नुकीले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इधर इस मामले में अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने बताया कि, नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही है। जिस दिनेश नुरेटी को माओवादियों ने मारा है वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही इलाके में सक्रिय रहकर जमकर तांडव मचाया करता था। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतना जरूर बताया जा रहा है कि जिस नक्सली को मारे जाने की खबर मिल रही है उस पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button