
आयुक्त नगर निगम धमतरी
.. केन्द्र सरकार ने प्लास्टिक से बने सामानो को देश में एक जुलाई से बैन कर दिया है….वही सरकार के आदेश का पालन कराने धमतरी नगर निगम की टीम रोजना शहर में निकल रही है….साथ ही प्लास्टिक के सामानो को भी जप्त कर रही है….इस दौरान रोजना निगम के कर्मचारियो और दुकानदारो में विवाद देखने को मिल रहा है….शहर के दुकानदारो ने प्लास्टिक बैन के नाम पर निगम के कर्मचारियो पर दादागिरी और मनमानी करने का आरोप लगा रहे है…..दरअसल आज के समय में प्लास्टिक कचरा देश के लिए सबसे बडी समस्या बन गई है….जिसको देखते हुए सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है…..वही धमतरी नगर निगम की टीम प्लास्टिक से बने सामानो को जब्त करने 5 जुलाई से अभियान चला रहे है…अब तक नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न दुकानो से करीब 500किलो प्लास्टिक से बने सामानो को जब्त किया है….वही जब्ती कार्रवाई के दौरान दुकानदारो और निगम के टीम के साथ कई जगह जमकर विवाद भी देखने को मिल रहा है….व्यापारियो का आरोप है कि निगम के कर्मचारी कार्रवाई के नाम पद दादागिरी और अभद्र शब्दो का इस्तेमाल कर रहे है….साथ ही अपने पद का रौब झाड़ते हुए कोर्ट के चक्कर लगाने की बात कह रहे हैं…..बहरहाल निगम प्रशासन का कहना है कि प्लास्टिक बैन को लेकर कार्रवाई के दौरान विवाद हो रहे है….इसके बाद भी व्यापारियो के पास से प्लास्टिक के सामानो को जब्त कर इसका इस्तेमाल नही करने चेतावनी दी जा रही है….