नवसंकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारम्भ

जशपुरनगर 05 मई 2026 / जशपुर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हुए नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 मई 2026, सोमवार से प्रारम्भ होगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जशपुर जिले के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल बनाना है। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास तथा परीक्षा उन्मुख तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन हेतु संस्था के शिक्षक मनीष गुप्ता के मोबाइल नंबर 7587148510 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपना नाम भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। संस्थान द्वारा यह पहल पूर्णतः निःशुल्क है तथा सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

Back to top button