*निगमकर्मियों ने अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के समर्थन में किया कलम बंद हड़ताल…*

रायगढ़ । अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के समर्थन में बुधवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल रखा। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने निगम के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग की।
पूर्व में नगर निगम के कर्मचारी की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सुझाव और प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन देने का भी निर्णय लिया गया। स्वायत्ताहसी कर्मचारी महासंघ रायगढ़ के अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेयी व महामंत्री श्री घनश्याम सिंह ठाकुर के आह्वान पर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन देते हुए बुधवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व में प्रसारित सूचना अनुसार निगम के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया था। सुबह 10 बजे से ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर बैठ कर प्रदर्शन किया और केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग की। अध्यक्ष श्री अनिल वाजपई ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 32 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी तरह गृह भाड़ा भत्ता भी दिया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में 1 मई से 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया गया है, जो प्रदेश के कर्मचारियों के हित के अनुरूप नहीं है। इसलिये राज्य शासन को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता जारी होने के दिनांक से पूर्ण रूप से समान काम समान वेतन जारी करना चाहिए। महामंत्री श्री घनश्याम सिंह ठाकुर ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ते की मांग करते हुए नारे लगाए। कलम बंद हड़ताल प्रर्दशन में कार्यपालन अभियंता श्री एन उपाध्याय, आफिस सुपरिडेंट श्री आरएन पटेल, एकाउंटेंट श्री अजय वर्मा सहित सभी उपअभियंता, राजस्व व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button