निजात अभियान के तहत पुसकेंद्र रामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी और थाना बाकीमोगरा हाई स्कूल व थाना करतला में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम…

कोरबा छत्तीसगढ़ -आज दिनांक 29/11/022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को निजात

[img-slider id="274450"]
अभियान के अंतर्गत लोगो को अवैध नशे के दुष्प्रभाव के साथ सायबर अपराध से बचाव के उपाय, हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, गुड़ टच बेड टच के बारे में, एवं यातायात से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के विद्यार्थियों एवं स्टाफ और बाकी मोगरा से श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ बाकी मोगरा हाई स्कूल शिक्षक व स्टूडेंट व थाना करतला से 400 सुपरवाइजर एवं मितनीन की उपस्थिति में चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम।

कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button