
पंजाब ऐतिहासिक जीत पर आम आदमी पार्टी की विजय यात्रा मे अंतागढ़ विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर पहुँचे
पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–23.3.22
पखांजुर–
अंतागढ़ विधानसभा संघठन, आगामी रणनीति सहित क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रदेश प्रभारी गोपाल राय से मुलाक़ात कर हुई लंबी चर्चा-संतराम सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ।
आगामी जून महीने मे अंतागढ़ विधानसभा दौरे पर गोपाल राय मंत्री दिल्ली सरकार को गईं है आमंत्रित-ऋषिकेश मजूमदार, अध्यक्ष विधानसभाअंतागढ़।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के ऐतिहासिक जीत के बाद आओ
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन मे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने सांइस कालेज मैदान रायपुर से विजय यात्रा की शुरुवात की।
विजय यात्रा पूरे राज्य मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से हजारो की संख्या मे विजय यात्रा मे पहुँचे थे।
जहा अंतागढ़ विधानसभा से भी सैकड़ो कार्यक्रर्ता विजय यात्रा मे भारी उत्साह और जोश के साथ पहुँचे थे।विजय यात्रा रायपुर नगर भ्रमण के साथ कार्यकरताओ ने दिल्ली बदली, पंजाब बदला, अब बारी छत्तीसगढ़ की नाराओ के साथ गूंज उठा था, कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ भारी गर्मी मे जीत के उत्साह के साथ बाइक रैली, पदयात्रा, कार रैली करते हुए चल रहे थे, यात्रा मे दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के साथ बुराड़ी विधानसभा सभा के विधायक संजीव झा भी उपस्थित थे।यात्रा मे प्रदेश पदाधिकारी सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी यात्रा मे थे शामिल।
संतराम सलाम ने बताया की विजय यात्रा के पश्चातप्रदेश प्रभारी गोपाल राय से मुलाक़ात कर संघठन सहित आगामी रणनीति पर लबी चर्चा हुई, गोपाल राय ने कई अहम् निर्देश विधानसभा संघठन सहित आगामी चुनाव को लेकर दिए।
है।जनता के हर मुद्दों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कही। अंतागढ़ विधानसभा सभा के अंदर मजबूत बूथ कमेटी बनाने और सदस्य्ता अभियान को तेज करने का निर्देश दिए है।
वही विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने बताया की आगामी जून महीने मे गोपाल राय को अंतागढ़ विधानसभा के पखांजूर दौरे मे आने के लिए आंमत्रित किया गया है,पूरी संभवना है दौरे पर आएंगे।
आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अब पंजाब जीत के बाद बेहद जोश व उत्साह से काम करने तैयार है आज गाँव गाँव से सैकड़ो लोग जुड़कर काम करना चाहते है। हमे पूरा उम्मीद है छत्तीसगढ़ मे भी 2023 मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी,
रायपुर मे विजय यात्रा मे शामिल होने प्रमुख रूप से उमेश पोटाई, बिनु प्रचापी,ऋषिकेश मजूमदार,कारण उइके, संतराम सलाम, सगनू सलाम, प्रदीप मण्डल, बारसु, दिलीप नेताम, जीनु, मनोज मंडावी, नीलू समरथ, गजानद जैन, सुनहेर, समरेश,जयराम साहू,प्रभाष,माली,गौरांग सरकार,अखिल,सुभम,संदीप,कनाई, विशाल,संजीत,भुनेश मरकाम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पहुँचे थे।