पखांजुर में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने ली सदस्यता–

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–7.4.22

पखांजुर में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने ली सदस्यता–

*आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर लोगों में है उत्साह,जनता अब बदलाव चाहती है।

पखांजुर।
आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान का आगाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूरे विधानसभाओ में 5 फरवरी से शुरू हुआ है जो अब गांव-गांव में तेजी से चल रहा है।
आज दुवारा पखांजुर के साप्ताहिक बाजार में जिला उपाध्यक्ष नीरज राय की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया जहाँ भारी संख्या में लोग पार्टी में लगातार जुड़ रहे है।
सदस्यता अभियान में क्षेत्र की महिलाएं,बुजुर्ग सहित युवाओं ने आज स्वेच्छा से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,जहाँ 115 लोग जुड़े दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के कार्य से बेहद प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली,जिन्हें जिला उपाध्यक्ष ने कैप पहना कर पार्टी में सदस्यता दिलाए।विधानसभा संग़ठन मंत्री सुजीत कर्मकार ने कहा कि आज जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हो चुकी हैं अब बदलाव चाहते हैं।दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के काम किसी से छुपा नही है आज देश सहित दुनिया मे आम आदमी पार्टी के कामों की जमकर तारीफ हो रही है।

अब ये काम बीजेपी और कांग्रेस की बस की बात नहीं है।अब इन दोनों पार्टियों के झाँसे में नही आएंगे और इस बार झाड़ू से प्रदेश की जनता बीजेपी,काँग्रेस की सफाई कर देगी। साप्ताहिक बाज़ार पखांजुर में सदस्यता अभियान के बाद आम आदमी पार्टी में जुड़ने की अपील की गई तथा पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पहुचाने का काम कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
अन्तागढ़ विधानसभा के गांव गांव में आज सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोग स्वत आकर पार्टी में जुड़ रहे है। जनता का बहुत अच्छा प्रतिसात मिल रहा है। और लोग लगातार जुड़ रहे है।युवाओ की पहली पसंद आम आदमी पार्टी बन रही है।इस अवसर पर आज —
प्रमुख रूप से उपस्थित थे विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजुमदार, जिला उपाध्यक्ष नीरज राय,संग़ठन मंत्री सुजीत कर्मकार,जिला कोस अध्यक्ष प्रदीप मंडल कापसी मंडल प्रभाष माली ,विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीनिवासन साहा, माया पुर उपाध्यक्ष हेम बर्मन मायापुर सचिव संजय मंडल साबित मंडल मीरा कर्मकार बिस्वास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button