पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर साझा कर प्रियंका बोलीं- ‘ओह माय गॉड

उत्तरखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के ‘फटी जींस’ वाले बयान को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर हर वर्ग और विपक्ष के लोग इसे लेकर सीएम तीरथ सिंह और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर को ट्विटर पर साझा कर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओह माय गॉड!!! उनके घुटने दिख रहे हैं’। प्रियंका गांधी ने इस कमेंट के साथ जो तस्वीर साझा की हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से प्रियंका के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि औरतों को घुटने के पास फटी जींस पहने देखकर हैरानी होती है। ऐसी महिलाएं बच्चों के सामने ऐसे कपड़े पहनेंगी तो उन्हें क्या संस्कार देंगी। औरतों को फटी हुई जींस में देखकर हैरानी होती है, मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button