
प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर तखतपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव का प्रथम नगर आगमन हुआ।एस बी आई चौक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों तथा पुराना बस स्टैंड में व्यापारी महासंघ ने एवं पाल काम्प्लेेक्स केे पास महिला मोर्चा द्वारा अपूर्व उत्साह के साथ गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में जोशिला स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरूण साव ने कहा कि-भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है। आप सबके सहयोग से मै उस विश्वास में खरा उतरने पूरा प्रयास करूंगा।मेरे भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल और केवल मान सम्मान चाहिए। मै इस बात को समझता हूं ,कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जायेगा और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे।इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा कि-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्य और उपलब्धियों को लेकर छ ग में भाजपा की सरकार बनना तय है।इस अवसर पर दिनेश राजपूत नें भाजपा की रीति नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने 300 कार्यकर्ताओं/सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप कौशिक ने तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय ने किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का शाल श्रीफल और गणेश जी की स्मृति चिंह भेंटकर हर्षिता पांडेय और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद लखन लाल साहू,पूर्व महापौर किशोर राय, जिला भाजपा महामंत्री घनश्याम कौशिक,जीवन लाल पांडेय जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बी आर महोबिया,संतोष कश्यप,नरेंद्र कोशले,लालजी यादव,रामचरण वस्त्रकार, गोरे सिंह ठाकुर,कृष्णकुमार साहू,बंशी पांडे़, नूरीता कौशिक ,अनिल सिंह,गुलजीत खुराना,प्रकाश पाटले,विश्वनाथ यादव,जगत राम साहू,चंद्र कांत द्विवेदी,ईश्वर देवांगन,नैन लाल साहू,शिव देवांगन,राजेश सोनी,अजय यादव,दिलीप तोलानी,शैलेन्द्र कौशिक,राघवेन्द्र पांडेय,सरजू यादव,कोमल सिंह,लवकुमार पांडेय,राकेश तिवारी,सूर्या कश्यप,विनोद कौशिक,बहोरन साहू,राजेश कर्ष,नरेंद्र रात्रे,लक्ष्मीनारायण मेहर,दिनेश साहू,ऋषि पटेल,विनोद यादव,ओमप्रकाश कौशिक,ललिता कश्यप,पुष्पा रात्रे,मालती यादव,प्रतिभा देवांगन,रमा कश्यप,एल्किना मीरे,लता कश्यप,ईश्वर सिंह,विवेक पांडेय,माधो देवांगन,जितेंद्र साहू,संतोष अवस्थी,अजय यादव,एस व्ही गजबे,प्रीतम कश्यप,टीकम कौशिक,हरी राम जायसवाल, मुनीम जायसवाल, दुलेश्वर जायसवाल,राजेंद्र मेरसा,शिवमोहन बंजारे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।