बेटी पिता के इलाज के लिए चिल्लाती रही, डॉक्टर मंत्री जी को अस्पताल का दौरा कराते रहे, मरीज ने तोड़ा दम

रांची। हजारीबाग के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत मंगलवार को रांची सदर अस्पताल में हो गयी। मौत से आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमकर खरी-खोटी सुनायी और व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। दरअसल इसी बीच परिजनों की नजर सदर अस्पताल में कोविड व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पड़ गई, फिर क्या था। मृतक की बेटी का गुस्सा फूट पड़ा। पिता को खोने वाली बेटी ने मंत्री बन्ना गुप्ता से कहा, ‘मंत्री जी यहीं (अस्पताल परिसर में) डॉक्टर- डॉक्टर चिल्लाती रह गई, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। अब आप क्या करेंगे, मेरे पिता को वापस लाकर देंगे।’

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button