
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती…..
जशपुर बगीचा 23 जनवरी 2021/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा की ओर से आज सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि आज ब्लॉक काग्रेस कमेटी बगीचा के सदस्यों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही इस दिवस को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता , प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री फुलकेरिया भगत , विनय केरकेट्टा, रतीराम पूर्व सरपंच, करीमन तिर्की, जलेश्वर सरपंच, रामजी भगत जनपद सदस्य , विवेक कुजूर, प्रेम भगत, जेवलाल राजू यादव, आदि उपस्थित रहे |