भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई मजबूती, श्रीमती एम. सिंधु बनीं मंडल अध्यक्ष

किरंदुल= दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मंडल में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन और नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी ने श्रीमती एम. सिंधु को किरंदुल अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि श्रीमती सिंधु के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्र में संगठन को और सशक्त बनाएगा तथा समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा।

घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला निर्णय बताया।

श्रीमती एम. सिंधु ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प भी दोहराया।

किरंदुल मंडल में इस नई जिम्मेदारी के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button