भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा चयनित मतदान केंद्र में मतदाता सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी का भरा जा रहा ऑनलाइन प्रतिवेदन

बगीचा-प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल,बूथ एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी इन दिनों मतदाता सशक्तिकरण से सम्बंधित जानकारी चयनित मतदान केन्द्रों का ऑनलाइन प्रतिवेदन भरा जा रहा है।जानकारी में मतदान केंद्र की स्थिति,बूथ प्रभारियों की कार्यशैली,बूथ सशक्तिकरण करने सहित मतदाता की विभिन्न दायित्व की जानकारी एकत्रित ऑनलाइन किया जा रहा है।उक्त जानकारी श्री केशव प्रसाद यादव बूथ सशक्तिरण मंडल प्रभारी के अध्यक्षता मे मंडल महामंत्री,श्री गेंद बिहारी जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती रीना बरला जिला पंचायत सदस्य,श्री राजकिशोर जायसवाल आईटी सेल प्रभारी,श्री प्रकाश यादव बूथ विस्तारक के संयुक्त प्रयास से मंडल बगीचा के सभी चयनित मतदान केंद्रों की सरल पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी इंट्री किया जा रहा है।सभी पदाधिकारी सत प्रतिसत जानकारी जल्द एंट्री करने बूथ संयोजक,बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों की सहयोग लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button