
भूपेश बघेल राज में ना तो महिलाएं सुरक्षित ना ही बच्चियां सुरक्षित- भाजपा
छत्तीसगढ़ में महिलाओं की तस्करी का मामला:-
प्रदेश की महिलाओं की तस्करी होना सरकार की कलंकित कार्यप्रणाली का जीता जागता सबूत-भाजपा
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री बघेल असम में पाँच गारंटी देने की सियासी लफ्फाजी कर रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को दी गयी गारंटी से बेफिक्र बघेल के कार्यकाल में महिलाओं एवं बच्चियों की अस्मत और जान दोनों दाँव पर लगी हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ना तो आए दिन महिलाओं की अस्मत से हो रहे खिलवाड़ पर अंकुश लगा पा रही है और ना ही इनकी पुलिस प्रशासन मानव तस्करी जैसी कलंकित घटनाओं पर कोई अंकुश लगा पा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दी चेतावनी:
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने चेतावनी दी है कि स्मार्ट पुलिसिंग की फिजूल की जुमलेबाजी छोड़कर सरकार अपनी जिम्मेदारी का वहन करे अन्यथा महिला मोर्चा महिला शक्ति का शंखनाद करने से पीछे नही रहने वाली है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सरकार को महिलाओं की रक्षा कर पाने में असमर्थ बताया और महिलाओं के उत्पीड़न और प्रदेश में चल रहे दुष्कर्म,अपहरण के मामलों को रोकने में सरकार नाकाम सिद्ध हो रही है कहा और अब तो महिलाओं की तस्करी तक अब होने लगी है जो प्रदेश सरकार की कलंकित कार्यप्रणाली का जीता जागता सबूत है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि आदिवासी महिलाओं एवं युवतियों के बाद अब अजजा की महिलाएं भी इस कलंकित कार्यप्रणाली के चपेट में आ गई हैं।
सुरक्षा के मोर्चे और नारी सशक्तिकरण को लेकर यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है तथा सरकार की अजजा-अजा विरोधी रूप बेनकाब होते हुए दिख रही है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दुर्ग संभाग के बेमेतरा थाना की अनुसूचित जनजाति की एक युवती को शादी के झांसे में आने के बाद उस पर दुष्कर्म कर डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को बेचे जाने के मामले पर तीखा हमला किया।
अभी कुछ माह पहले ही अजजा वर्ग की एक युवती की हुई तस्करी का गंभीर मामला आने के बाद भी सरकार महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म पर कोई अंकुश लगा पा रही और ना ही इनकी पुलिस प्रशासन महिलाओं की तस्करी पर कोई नकेल कस पा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने ही संभाग में अजजा युवती के दुष्कर्म के बाद उसका सौदा होना इनके कार्यकाल का एक घिनौना पहलू है।
मुख्यमंत्री बघेल असम में घूम घूम कर पांच गारंटी की लफ्फाजी कर रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को दी गयी गारंटी की इनको कोई भी फिक्र नही है।
प्रदेश सरकार जुमलेबाजी से बाहर आकर नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करे अन्यथा महिला मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ महिला शक्ति के जागरण का शंखनाद अतिशीघ्र करेगा।