महिला कांग्रेस की कोषाध्यक्ष बनी प्रज्ञा निर्वाणी

दिनेश दुबे
आप की आवाज
*बेमेतरा महिला कांग्रेस की कोषाध्यक्ष बनी प्रज्ञा निर्वाणी महिला कांग्रेस के जिले की टीम में बड़ी जिम्मेदारी*
बेमेतरा —-जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी को जिला महिला कांग्रेस के संगठन में कोषाध्यक्ष बनाया गया है,
संगठन में अपने नियुक्ति पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे,संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे और विधायक आशीष छाबड़ा प्रभारी महामंत्री जितेंद्र साहू का आभार व्यक्त किया है,
उन्होंने कहा है कि जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता साहू ने  जो संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी,
उन्होंने जिले भर की सक्रिय महिलाओ को  संगठन में स्थान दिया है,उन्होंने यह भी कहा कि कोषाध्यक्ष का पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है किसी भी संगठन के विस्तार के लिए इस पद में बैठे कार्यकर्ता की विशेष जिम्मेदारी होती है,आय व्यय का ब्यौरा रखना और उपलब्ध संसाधनों में संगठन के गतिविधियों को सफलता पूर्वक अंजाम देना , यह एक बड़ी चुनौती होती है,लेकिन वहीं अपनी क्षमताओ को समझने का अवसर भी है,
नव नियुक्त महिला कांग्रेस की कोषाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने संगठन में नए नियुक्त हुए सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि इस बार जिले की तीनों सीटों में कांग्रेस की बढ़त में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी ,यह हमें सिद्ध करना है,समाज की आधी आबादी घर परिवार के जिम्मेदारियों के साथ साथ राजनीति में भी अपनी भूमिका सलीके से निभा रही हैं,उन्होंने यह  भी कहा कि उनकी सास प्रभा निर्वाणी जिन्हें बेमेतरा नगर पालिका की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव भी इस शहर ने दिया है , उन्होंने हमेशा प्रोत्साहित किया है उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के बिना यह यात्रा प्रारंभ ही नही हो सकतीं थी,प्रज्ञा निर्वाणी ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं के प्रति भी कृतज्ञता अर्पित करते हुए कहा है कि यह सम्मान और जिम्मेदारी जो उन्हें मिली है उसके पीछे क्षेत्र की देवस्वरूप जनता का आशीर्वाद है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button