महिला पुलिस के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जिला जेल के सामने महिला पुलिस ने रोका क्या कहा अधिकारी ने आपको सुनाते है


रायगढ़: तमनार में जनसुनवाई विरोध प्रदर्शन भड़क उठा, महिला पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। तमनार विकासखंड के लिबरा चौक पर हुई जनसुनवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ जो अभद्र और अमाननीय घटना हुई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया।


महिला पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हैं—

  1. करम सिंह राठिया उर्फ मंगल राठिया, पिता श्याम सुंदर राठिया, उम्र 34 वर्ष, ग्राम आमगांव, थाना तमनार
  2. चिनेश खम्हारी उर्फ कुनू, पिता कृष्णचंद खम्हारी, उम्र 30 वर्ष, ग्राम कोलतापारा, आमगांव, थाना तमनार

जांच और रिमांड प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।


जेल के बाहर हंगामा

जैसे ही महिला पुलिसकर्मी को आरोपियों के जेल भेजे जाने की भनक लगी, वह जिला जेल के बाहर पहुंच गई और गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश जताने लगी। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। उच्च अधिकारियों की समझाइश के बाद महिला पुलिसकर्मी शांत हुई और मामला नियंत्रित किया गया।


पुलिस की कार्रवाई और सामाजिक प्रतिक्रिया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कानूनी प्रक्रिया और नियमानुसार जेल भेजे गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश देखा गया है और कई लोग घटना की निंदा कर रहे हैं।

इस घटना ने तमनार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button