
युवा कांग्रेस का मासिक समीक्षा बैठक सेक्टर प्रभारियों के साथ सम्पन्न हुआ
बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस रहे उपस्थित
कोसीर/सारंगढ़।युवा कांग्रेस विधानसभा सारंगढ द्वारा कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड में मासिक समीक्षा बैठक रखा गया। जिसमे युवा कांग्रेस सारंगढ के नेतृत्व में एक बुथ दस युथ ,राजीव गांधी युवा मितान क्लब,जोन, सेक्टर ,बुथ प्रभार एवं 02/10/21 को गांधी जयंती मनाने विशेष चर्चा किया गया । तथा सेक्टर प्रभारीयो कार्य क्षेत्र देकर प्रभार दिया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अरूण मालाकार , सारंगढ व लैलूंगा विधानसभा बुथ प्रभारी सूरज तिवारी जी, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस महेंद्र गुप्ता ,जिला महासचिव युवा कांग्रेस राजकमल अग्रवाल ,जिला सचिव युवा कांग्रेस राजू यादव ,एवं समस्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व सेक्टर प्रभारीयो की उपस्थिति रही ।
