11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

युवा समाजसेवी तथा पाठक्षेत्र के दिग्गज युवा नेता विपीन सिंह ने दी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं

जशपुर बगीचा

पाठक्षेत्र के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी , जनपद सदस्य बगीचा और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जशपुर जिला प्रभारी विपीन सिंह ने समस्त जिलेवासियों तथा प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

पाठक्षेत्र में जनता के चहेते युवा समाजसेवी विपीन सिंह ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिला प्रभारी बताया कि 2 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे सम्पूर्ण भारतवर्ष में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है !
मां भगवती छत्तीसगढ़ में माता शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य कई स्वरूपों में विराजमान हैं।
विपीन सिंह ने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बना रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

Related posts

विकासखण्ड बगीचा में खंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जिला स्तर से विजयी प्रतिभागी को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा

PAPPU SONI

26 जनवरी को जारी होगी मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

ADMIN DESK

बहन के रेप का बदला ‘गैंगरेप’ से लिया, क्या है 2 भाइयों पर लगे इस गंभीर आरोप का सच?

ADMIN DESK

Leave a Comment