वर्धा मे हुए सम्मानित डा: चौलेश्वर चंद्राकर मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दिया प्रशस्ति पत्र

जांजगीर। वर्धा सेवाग्राम गांधी आश्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल , पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने  प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित किया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तीन दिवसीय  कार्यशाला आयोजित कर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के   समस्त पदाधिकारियों को महाराष्ट्र प्रदेश के सेवा ग्राम गांधी आश्रम में कार्यशाला  लगाकर गांधी जी जीवन शैली  के बारे में व्याख्यान सहित कई विषयों पर चर्चा किया गया। देश की आजादी में गांधी की योगदान । भारत नव निर्माण में नेहरू जी भूमिका, संविधान निर्माता अंबेडकर जी का समानता का अधिकार सरदार पटेल जी भूमिका पर चर्चा हुई । राष्ट्र निर्माण में गांधी जी ने सम्पूर्ण जीवन सादगी पूर्वक समय इसी गांधी आश्रम में कई वर्षो तक कार्य किया है।

सम्पूर्ण स्थान आज भी इस आश्रम में देखने को मिलेगा।इसी स्थान पर आजादी कि लड़ाई लडी गई यह बापू की कुटी । बापू की खड़ाऊ लकड़ी देखने को मिलेगा, बापू कुटी, बापूजी का कार्यालय आखरी निवास, प्रार्थना भूमि,रसोई घर पवित्र तुलसी का पौधा 2अक्तूबर 1944 को अपने 75 वे जन्मदिन पर  लगाया गया था। महात्मा गांधीजी के जीवन दर्शन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंश बघेल , पी एल पुनिया, चंदन यादव, सचिन राव, योगेंद्र पाटील सहित लगातार इन तीन दिवसीय कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई साथ ही सबसे श्रमदान में साफ सफाई, गौशाला की सेवा, खेती किसानी के लिए कार्य होता रहा। इस कार्यशाला में लगभग  90 कांग्रेस के पदाधिकारी भाग लिए थे, जिसमे जांजगीर जिले से जिला अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button