वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिले एआईओसीडी के पदाधिकारी

*मंत्री जी ने एआइओसीडी के समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना एवं गंभीरता से लिया *

*इस समस्या को देखते हुए गोयल जी ने एआईओसीडी की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए*

मुंबई=आज मुंबई में देश के  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal  पीयूष  गोयल से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मुलाकात संपन्न हुई। संस्था उनकी इस संवेदनशीलता एवं उदारता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अत्यंत धैर्यपूर्वक पूरा समय देकर हमारी डीप डिस्काउंट्स एवं दवा व्यापार से जुड़ी गंभीर समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उन्हें पूरी गंभीरता से संज्ञान में लिया।

इस अवसर पर एआईओसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. एस. शिंदे, महासचिव राजीव सिंघल, गुजरात के अध्यक्ष श्री जसवंत पटेल, दिल्ली के संगठन सचिव श्री यश अग्रवाल, महाराष्ट्र के सहसचिव श्री प्रसाद दानवे, मुंबई के अध्यक्ष श्री हुकुम भाई, मलाड के श्री पंकज दोषी, श्री रुक्माकर शेनॉय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह महत्वपूर्ण बैठक  गोयल जी के जनकल्याण कार्यालय में आयोजित की गई।

*बैठक के दौरान एआईओसीडी ने देश में बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा अपनाई जा रही अव्यवस्थित एवं शोषणकारी मूल्य नीति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से उल्लेख किया। संस्था ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दवा मूल्यों के बावजूद भारी-भरकम एवं असामान्य डिस्काउंट देकर दवा व्यापार में अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पारंपरिक दवा विक्रेताओं के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो रहा है*

*संस्था ने यह भी गंभीरता से अवगत कराया कि ऐसी अनियंत्रित एवं अवैध प्रतिस्पर्धा का प्रतिकूल प्रभाव सीधे आम जनता एवं मरीजों पर पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सबस्टैंडर्ड एवं नकली दवाओं के बाजार में प्रवेश की आशंका बढ़ती जा रही है, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है*

*ज्ञात रहे कि श्री पीयूष  गोयल ने कुछ समय पूर्व प्रिडेटरी मूल्यों पर अपनी चिंता जाहिर की थी*

*पीयूष  गोयल ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की तथा आगामी सप्ताह में एआईओसीडी की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए*

संस्था ने  मंत्री महोदय के प्रति हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। एआईओसीडी के पदाधिकारियों ने इस मुलाकात को अत्यंत सहज, सकारात्मक एवं परिणामोन्मुख बैठकों में से एक बताया, जिससे समस्त केमिस्ट समुदाय में नई आशा एवं विश्वास का संचार हुआ है।

Back to top button