शंभू धमाके के आरोपी का साथी गिरफ्तार: तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा, ग्रेनेड हमले में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी

पंजाब 03 May/- पुलिस ने शंभू रेलवे ट्रैक धमाके के मुख्य आरोपी जगरूप सिंह के करीबी साथी को गिरफ्तार कर तीन आतंकी घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

एसएसओसी अमृतसर, काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट और पटियाला पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को दबोचा गया। गुरदासपुर के धारीवाल ब्लॉक स्थित बिधिपुर निवासी यह आरोपी शंभू धमाके के दिन जगरूप के साथ मौजूद था। पकड़े जाने के डर से दोनों अलग-अलग राजपुरा गए थे। धमाके के समय गुरजिंदर ट्रैक से दूर था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जगरूप की मौत के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गुरजिंदर ने न केवल शंभू (27 अप्रैल 2026) बल्कि सरहिंद रेलवे ट्रैक धमाके (23 जनवरी 2026) और मोगा सीआईए कार्यालय पर ग्रेनेड हमले (27 नवंबर 2025) में भी सक्रिय भूमिका निभाई। डीजीपी के मुताबिक तीनों वारदातें एक ही आतंकी मॉड्यूल का कृत्य हैं

Back to top button