संगठन की मजबूती के लिये महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति

वार्ड स्तर पर सौपी गई महिला पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी-रानी चौहान*

रायगढ़।। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान की अध्यक्षता में आगामी चुनाव को देखते हुए वार्ड स्तर और संगठन को मजबूत करने हेतु बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में रखी गई।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में रखी गई जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को देखते हुए सभी वार्ड स्तर दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया साथ ही समस्त पदाधिकारीयो को वार्ड लेबल पर जिम्मेदारी दी गई।
वही रायगढ़ महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का विचार बैठक में लिया गया जिसमें महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष रेखा वैष्णव महामंत्री किरण बरेठ कोषाध्यक्ष सुनीता मींज सचिव सत्यभामा सिंह पल्लवी महंत विमला यादव महामंत्री श्यामा सिंह उपाध्यक्ष पदमा चौहान विजया अजगले कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button