संस्कृत शिक्षा के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

संस्कृत शिक्षा के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

दिनांक 22 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डल, रायपुर के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत जी का गुरुकुल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पकरीटोली में आगमन हुआ।
विद्यालय आगमन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा माननीय अध्यक्ष जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
माननीय अध्यक्ष जी ने विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय में आवश्यक डेस्क-बेंच तथा छात्रावास में बेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर जशपुर जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ संस्कृत शिक्षा के विकास, विद्यार्थियों की संख्या एवं गुणवत्ता में वृद्धि तथा संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उत्थान के विषय में विशेष चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
माननीय अध्यक्ष जी का विद्यालय आगमन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा। उनके मार्गदर्शन से निश्चित रूप से संस्कृत शिक्षा के विकास को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।
गुरुकुल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पकरीटोली परिवार की ओर से माननीय अध्यक्ष जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

Back to top button