सरकारी दफ्तर में मारपीट पर कलेक्टर सख्त, आरोपी अधिकारी को नोटिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2026। जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामला कलेक्टर डॉ. संजय कंन्नौजे तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


कलेक्टर ने मांगी जांच रिपोर्ट

कलेक्टर ने डीडीए कृषि को चार बिंदुओं पर तथ्यात्मक और प्रमाणिक जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

मारपीट में शामिल आरईओ प्रवीण पटेल के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


तीन दिन में देना होगा जवाब

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रवीण पटेल को तीन दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। समय पर जवाब नहीं देने या असंतोषजनक जवाब मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को प्रशासन का कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और हिंसक व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Back to top button