मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एनसीबी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है. जहां उससे पूछताछ होगी.
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले हफ्ते ही सगाई की है. सिद्धार्थ पिठानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. सुशांत के निधन के बाद उनकी लाइफ से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था. इन लोगों में एक नाम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का भी था.
बताया जा रहा है कि सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ पिठानी ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था. जिसके बाद उन्होंने पुलिस और अस्पताल को फोन किया था.
बता दें कि 14 जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाये गए थे, जिसके बाद रिया और उनके भाई शौविक समेत परिवार के लोगों का नाम सामने आया था. रिया कुछ समय जेल के अंदर भी रहीं. अब वह साधारण लाइफ जी रही हैं.