पावेल अग्रवाल धरमजयगढ़ :-रायगढ़ तहसील कार्यालय में अधिवक्ता और कर्मचारियों के बीच हुए मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया है कि मामले से जुड़े रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल को धरमजयगढ़ स्थानांतरित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को तहसीलदार सुनील अग्रवाल का धरमजयगढ़ में स्थानांतरण होने की खबर आग की तरह फैली। जिसके बाद धरमजयगढ़ बार एसोसिएशन ने तहसीलदार सुनील अग्रवाल की पदस्थापना धरमजयगढ़ में नहीं किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम धरमजयगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के सचिव प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी हाल में हम ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को अपने यहां आने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर घूसखोरी हो रही है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि हम एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। वहीं अधिवक्ता सिसोदिया ने कहा कि यदि तहसीलदार धरमजयगढ़ आते हैं तो विपरीत परिस्थितियां निर्मित होने की संभावना है इसलिए उन्हें यहां से बाहर बस्तर जैसे सुदूर इलाके में भेजा जाना चाहिए। धरमजयगढ़ अधिवक्ता संघ के इस कदम के बाद आने वाले दिनों में वकीलों और राजस्व अधिकारियों के बीच टकराव के आसार और बढ़ सकते हैं।
Read Next
38 minutes ago
भारत-इज़राइल ने कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया
40 minutes ago
केदारनाथ धाम: कपाट खुलने से पहले घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण शुरू, स्वास्थ्य बीमा में विवाद
42 minutes ago
झारखंड: सिमरिया एयर एंबुलेंस हादसा – 7 की मौत, परिवारों के सपने टूटे
1 hour ago
होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 14 होली स्पेशल ट्रेनें
1 hour ago
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी राहत: ₹62.85 करोड़ पेंडिंग वेतन का भुगतान
3 hours ago
गैंदाटोला शराब दुकान का जनआंदोलन लिखित आश्वासन के बाद हुआ समाप्त
3 hours ago
रायगढ़ में भीषण सड़क हादसे: पिकअप पलटने से 4 की मौत, अन्य घटनाओं में 2 और ने गंवाई जान
3 hours ago
होली से पहले गुंडा-बदमाशों की परेड, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी
5 hours ago
डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का किया दावा
5 hours ago




