मंहगाई का असर, महंगे हुए फलों के दाम, लोगों की जेब पर पड़ रहा डाका

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

गर्मियों के मौसम ने टेेम्प्रेचर बढ़ा दिया है। गर्मी से राहत के लिए मौसमी फलो की मांग भी बढ़ गई है। दोपहर में जहाँ गलियां सुनी हो जाती है, वही बाजार में भीड़ भाड़ कम हो जाती है। बेतहाशा गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरोे, दफ्तरों में कैद हो जाते है। गर्मी के चरम पर होने के साथ ही बाजार में आम, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, खीरा, ककड़ी की मांग जबरदस्त है। गर्मी के मौसम में ठंडे फलो की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग तरबूज, ककड़ी और संतरा की बढ़ी है। महानदी के किनारे से लेकर बाजार तक तरबूज, खरबूजा, ककड़ी के ढेर लगे देखे जा सकते है। गर्मी के मौसम में तरबूज लोगों की पहली पसंद बने हुए है। तरबूज का कीमत भी दूसरे फलोे से कम है। इसकी कीमत कम होने के अलावा यह गर्मी में फायदा भी करता है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग इसे खरीद रहे है। इसके अलावा खीरा और ककड़ी की खूब खरीददारी हो रही है। गर्मी के दिनों में ककड़ी और खीरा शरीर को ठंड रखने में बहुत फायदेमंद होते है। इसकी बिक्री शुरू हो चूकी है। ककड़ी बाजार में 30 रूपए, खीरा 20 रूपए किलो बिक रहा है। वही, सेब 200 रूपये, अनार 100 रूपए, अंगूर 100 रूपए, केला 50 रूपए दर्जन, आम 160 रूपए, खरबूज 60 रूपए, संतरा 80 रूपए, मौसबी 80 रूपए किलो के हिसाब से बाजार में इन दिनों बिक रहा है। फल विक्रेता अजीत ने बताया कि गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष फलों के दाम काफी बढ़े हुए है। पेट्रोल-डीजल और मंहगाई की मार से फलों के दाम पर भी असर पड़ा है। वही, दूसरी गर्मी के चलते फलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा वजह बताया जा रहा है। फलों के दाम मंहगे होने के चलते बिक्री कम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button