
एमसीबी से रईस अहमद की रिपोर्ट –
रमजान के 29 रोजों के बाद आज देश मे ईद का चांद दिखाई दिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों से ईद का चांद दिखाई देने की तस्दीक की गई है। मनेंद्रगढ़ में कल सुबह 8:00 बजे ईद नमाज ईद गाह मे पढ़ी जाएगी। रमजान और ईद मुसलमानों के मुख्य त्योहारों में से एक है। जब सभी लोग माहे रमजान में रोजा रखते हैं तो उनको ईद की नमाज़ उपहार के रूप में दी गई है।




