
कांग्रेस में गम का माहौल, दी गई श्रद्धांजलि ! बगीचा में कांग्रेस जनो ने कहा-सत्यनारायण शर्मा संगठन के…

जशपुर बगीचा :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के द्वारा आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामन्त्री श्रीमती फुलकेरिया भगत, बगीचा ब्लॉक के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बगीचा सुरेश जैन, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी गंगाधर यादव पूर्व सरपंच पृथ्वीपाल कुजुर, अधिवक्ता जफिर चिश्ती, नवीन टोप्पो, मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुजुर, सुशील एक्का, महामंत्री रामजी भगत, सहसचिव प्रेम भगत, महामंत्री विनय केरकेट्टा,प्रवीण कुजुर, श्यामलाल राम,सुरेश प्रजापति,शिवभजन भगत,रफाकत मालिक किन्डो, खोराराम,अगस्तु भगत, विद्यासागर किंडो,करियम तिर्की,रामलाल कुजूर, रामेश्वर यादव,गजानंद गुप्ता, वरिष्ठ कॉंग्रेसी श्याम लाल नागेश, रूप कुमार यादव,मनोज कुमार यादव,प्रकाश यादव, हरीश यादव,सुखमणि बाई, गंगोत्री बाई,बारामती बाई, रायमत बाई, कुसुम बाई,वेदप्रकाश यादव, लकी यादव,लक्की तिर्की, हरीश यादव, शिव यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।