शुक्र चार मई को दोपहर 1:26 बजे वृषभ राशि में राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वृषभ राशि में 30 अप्रैल को बुध आए थे। राहु भी वृषभ राशि पर चल रहे हैं। ऐसे में राहु, बुध और शुक्र की युति वृषभ राशि पर है। वृषभ राशि शुक्र की अपनी राशि है। यदि भारत की जन्म कुंडली पर विचार किया जाए तो इसमें लग्न में राहु, बुध और शुक्र की युति का प्रभाव श्रेष्ठ रहेगा। शनि और गुरु के कारण चली आ रही कोरोना महामारी से राहत मिलने की संभावना है। शुक्र प्रेम एवं सौंदर्य विलासिता का भी प्रतीक है जो इस समय अपनी राशि वृषभ में आकर इस महीने जनमानस में अपने परिवार के प्रति प्रेम का संचार होगा।घर-गृहस्थी की सुख-सुविधाओं में ध्यान देंगे एवं परस्पर चली आ रही विद्वेष की भावना भी समाप्त होगी। किंतु शुक्र दैत्यों के गुरु है और राहु के साथ युति कर रहें हैं। इस कारण दैत्य प्रवृत्ति के लोग अर्थात हिंसक एवं अराजकता फैलाने वाले लोग सक्रिय होकर देश में और अराजकता का माहौल पैदा कर सकते हैं। इससे सरकार को कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। राहु के साथ बुध, शुक्र की युति इन प्रवृत्तियों को बल देती है। राहु राजनीति में सफलता का प्रतीक होता है, इसलिए राहु सत्ता पक्ष के लिए काफी समस्याएं उत्पन्न करने के पश्चात राष्ट्र नेताओं में दृढ़ निर्णय की क्षमता को बलवान करेगा। कठोर नीतियों से कोरोना और अराजक तत्वों पर विराम लगने की संभावना बढ़ेगी। बुध एवं शुक्र के साथ राहु की युति होने से कोरोना का प्रभाव कम होगा। मई के अंत तक कोरोना का प्रभाव बहुत कम हो जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी गति पर ब्रेक लगेगा। हालांकि अराजक तत्वों पर निगरानी रखनी होगी क्योंकि राहु के साथ शुक्र अच्छा योग नही बनाता है।
Read Next
7 hours ago
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत जशपुर पुलिस के द्वारा चलाया गया वृहत स्तर पर नशा विरोधी अभियान……
7 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
1 day ago
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी नजर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 शुरू
1 day ago
जिले के तमनार विकासखंड के मुड़ागांव में कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई, विरोध करने पर पूर्व मंत्री एवं काग्रेसी विधायक गिरफ्तार
1 day ago
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
1 day ago
ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार?‘‘
1 day ago
पुलिस की वर्दी पहन कर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी दलाल गिरफ्तार
1 day ago
कलेक्टर ने प्रभु जगन्नाथ भगवान के 250 वर्ष प्राचीन मंदिर का कियाअवलोकन….
1 day ago
कलयुगी बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर की अपने पिता के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला… इलाज के दौरान हुई मौत…. पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
1 day ago
अब साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE का बड़ा फैसला छात्रों को देगा सुधार का मौका
Back to top button