छत्तीसगढ़

डोंगरा सरपंच को हटाने पंचो ने खोला मोर्चा, दिये थे आवेदन आज है चुनाव

 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
बलौदाबाजार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत डोंगरा में सरपंच के विरूद्व अविश्वास प्रस्ताव पंचों के द्वारा लगाया गया है। यहंा पूर्व सरपंच धनकुमार औधेलिया ने अपने कुछ निजी कारणों की वजह से सरपंच पद से स्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पुनः चुनाव हुआ था। चुनाव होने पर ग्राम डोंगरा की मतदाताओं ने मनोज कुमार टण्डन को सरपंच के रूप में चुना था। जिसका लगभग एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद पुनः पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। जिसका चुनाव 24 मार्च को ग्राम पंचायत डोंगरा में सपन्न होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रदत्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोंगरा के वर्तमान सरपंच मनोज कुमार टण्डन के कार्यकाल से नाखुश सभी पंचो ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। पंचों के द्वारा 13 मार्च को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार में आवेदन दिया गया है। ग्राम डोंगरा की पंच सविता वर्मा, वंदना देवी वर्मा, भूपेन्द्र चेलक, बसंती बाई वर्मा,  भारती वर्मा, भूपेन्द्र वैष्णव, संतोषी निर्मलकर, गंगाबाई टण्डन, तोरण वर्मा, अनुप बाई वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि हमने 9 कंडिका के तहत सरपंच मनोज कुमार टण्डन के विरूद्व अविश्वास प्रस्ताव लगाये है। पंचो ने बताया कि सरपंच के द्वारा पंचायत की आय-व्यय का हिसाब नहीं दिया जाता है, उसके द्वारा पंचायत बैठक हर माह नहीं लिया जाता है। आय-व्यय के बारे में कुछ भी पुछने पर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं देता है। सरपंच की निष्कृयता की वजह से गांव में अवैध कब्जे तेजी से बढ़ रहे है। चारागाह की भूमि को किये गये अवैध कब्जा को सरपंच के द्वारा नहीं हटाया जा रहा है, जिसकी वजह से शासन की योजना प्रभावित हो रही है। पंचों ने यह भी बताया कि सरपंच मनोज टण्डन जनहित के कार्यो में किसी भी प्रकार की कोई रूचि नहीं लेता है। सरपंच ने 15वें वित्त की राशि का आहरण कर दुरूपयोग किया जा रहा है। पूछने पर किसी प्रकार की कोई जानकारी देना उचित नहीं समझता है। बगैर प्रस्ताव के बैंक खाता से राशि आहरण कर अपने पास रखकर गबन कर रहा है। मछली पालन के लिए ठेका दिया गया था जिसकी भी राशि को अपने पास रखकर गबन कर लिया गया है। यहंा तक सरपंच की निष्कृयता इतनी की ग्राम सभा का बैठक भी नहीं लिया जाता है। पंचायत का काम काज व विकास कार्य प्रभावित होता देख पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव सरपंच के विरूद्व लगाया गया है।
क्या कहते है पंचायत इंस्पेटर
ग्राम पंचायत डोंगरा में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लगाया है, जिसका चुनाव 24 मार्च दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत में ही होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
आर.एस.मनहरे, पंचायत इंस्पेक्टर
जनपद पंचायत बलौदाबाजार

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button