ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत, पिता की मौके पर मौत – बेटा और साथी घायल



रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी मोहन केंवट (55) अपने बेटे श्यामलाल केंवट (35) और दोस्त उसत राम (55) के साथ इलाज के लिए कोतासुरा वैद्य के पास जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे तिलगी मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और ट्रैक्टर भी नीचे उतर गया। हादसे में मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामलाल और उसत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button