देश विदेश

ठंड की विदाई, लेकिन बारिश ने मुश्किलें बढ़ाई…, क्या फिर लुढ़केगा पारा ?

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि ठंड के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में इजाफा होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो हफ़्तों के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के ज्यादातर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रह सकता है.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 24 फरवरी से दो मार्च के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. अगले दो हफ़्तों के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है. बता दें कि इस बार मौसम ने लोगों को जमकर रूलाया है. कड़कड़ाती सर्दी का दौर लगभग पूरे दिसंबर से लेकर जनवरी तक जारी रहा. फरवरी की शुरुआत में भी ठंड काफी रही. देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में कई दिनों तक शीत लहर और सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था.

लगातार कई पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश से सर्दी का प्रकोप और बढ़ता ही गया, मगर पिछले कुछ दिनों उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में खिली हुई धूप निकल रही है और तापमान में वृद्धि हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूरे देश में मौसम का मिजाज बेहतर होने वाला है. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी रहेगी.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button