दर्दनाक! 9 वर्षीय मासूम के साथ हुआ रेप, फिर हैवान जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रेलवे ट्रैक के किनारे 9 वर्षीय बच्ची की लाश मिली है। बच्ची के शरीर में कपड़े नहीं हैं, लाश को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के शव के पास ही खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ है, घटनास्थल को देखकर माना जा रहा है कि पहले बच्ची से दुष्कर्म किया गया होगा तथा फिर पत्थर से कुचल कर उसका क़त्ल कर दिया गया होगा। बच्ची पिछले 2 दिन से घर से गुमशुदा थी, उसे अंतिम बार अपने पिता के मामा के साथ देखा गया था। CCTV फुटेज में बच्ची अपने रिश्तेदार कल्ला उर्फ कल्लू राठौर के साथ जाती नजर आ रही है। अपराधी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने कहा कि 2 दिन पूर्व दोपहर 1 बजे बच्ची गुमशुदा हुई थी। परिवार ने कहा कि बच्ची घर के पास ही अपने भाई (12 साल) तथा इलाके के बच्चों के साथ मंदिर के नजदीक खेल रही थी। वहां से उसे चॉकलेट एवं आइसक्रीम का लालच देकर रिश्तेदार साथ ले गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। परिवार वालों की शिकायत पर पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, अब मर्डर एवं दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

परिवार वालों ने कहा कि बेटा जब घर आया तो उससे बच्ची के बारे में पूछा। उसने कहा कि बहन को बाबा (कल्ला) आइस्क्रीम दिलाने ले गए हैं। वह बहुत समय तक घर नहीं लौटी। कल्ला के घर पहुंचे तो उसने कहा कि आइस्क्रीम एवं चॉकलेट लेकर वह चली गई थी। तत्पश्चात, पुलिस में शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। अपराधी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button