तामनार ब्रेकिंग थाना तमनार के गोढ़ी में दो युवकों की हत्या से हड़कम्प
स्लग – दो युवकों की हत्या
दिनांक -19.7..2023
स्थान -तमनार,रायगढ़
संवाददाता – दुलेंद्र पटेल
[img-slider id="274450"]
थाना तमनार के गोढ़ी में दो युवकों की हत्या से हड़कम्प
रायगढ़ जिले के तमनार थाना अंतर्गत गोढ़ी गांव में दो युवकों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप की माहौल है.
घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल तमनार पुलिस व एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना में मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी तमनार भेज दिया है.
इस मामले में मृतक की पहचान शत्रुघन चौहान पिता साध राम चौहान उम्र 38,उद्धव चौहान पिता साध राम चौहान उम्र 40 ग्राम गोढ़ी थाना तमनार है।
वही घटना कारित आरोपी हरि उरांव व संदेही को तमनार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
पुलिस मामले पीछे पुरानी रंजिश तो नही व अन्य पहलुओं को बारीकी से जांच कर रही है.



