प्रेमी की शादी और इधर प्रेमिका ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- भैय्या उसे बताना मैं उससे कितना प्यार करती थी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेमिका की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। युवती ने अपने प्रेमी की दूसरी लड़की से शादी के दिन फांसी लगाकार जान दे दी। युवती ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने भाई को संबोधित करते हुए लिखा है कि भैय्या उसे बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। मरने के बाद वह मेरी लाश देखने जरूर आए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button