फ्लड लाइट ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आज होगा भव्य समापन

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेश कश्यप होंगे शामिल

किरंदुल= बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित फ्लड लाइट टेनिस बॉल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं भव्य समापन समारोह आज 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सायं 6:30 बजे फुटबॉल ग्राउंड, किरंदुल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष  बबलू सिद्दीकी, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक  रविंद्र नारायण, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) श्रीमती के.एल. नागवेनी, AM/NS इंडिया लिमिटेड किरंदुल के महाप्रबंधक श्री वाय.वी. रावदेवुलु एवं CSR हेड डॉ. तेज प्रकाश, बीटीओए किरंदुल के अध्यक्ष  मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष  संदीप साव करेंगे। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पिछले कई दिनों से चल रहे इस ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। अब फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फ्लड लाइट की रोशनी में खेला जाने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।

संघ द्वारा नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन hu समिति का मानना है कि नगरवासियों की सहभागिता ही इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सफलता है।

किरंदुल में खेल भावना, एकता और उत्सव का यह संगम आज शाम ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button