मुंह बोली नाबालिक भांजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल
गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
गरियाबंद। रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी मुंह बोली भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यही नही आरोपी पीड़िता को ओडिसा में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला देवभोग थाना का है। पीड़िता ने 22 मार्च को थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक रिस्ते में पीड़िता का मामा लगता है।
दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी प्रताप 16 मार्च की रात 10 बजे नाबालिक के घर पहुंचा। नाबालिक जानते हुए भी आरोपी ने युवती को प्यार का इजहार करते हुए बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के स्कूल लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ओर फिर ओडिसा के बंदपारा में युवती को छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :—महिला सरपंच पर छाई इश्क की खुमारी, बच्चों को छोड़कर ग्रामीण प्रेमी संग हुई फरार
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और फिर मामले की शिकायत देवभोग थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने 30 97/2022 धारा 363, 366, 376(3) भादवि, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रताप माझी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, गणेश साह, आरक्षक राहुल तिवारी, भरत सेन, कमल मरकाम की सराहनीय भुमिका रही।