
तखतपर संवाददाता संतोष ठाकुर की रिपोर्ट बिलासपुर /तखतपुर संकुल केंद्र बेलपान ,देवतरा एवं लिम्हा के संयुक्त तत्वाधान में संकुल समूह स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं लर्निंग आउटकम आधारित विद्यार्थी सूचकांक व शैक्षणिक वार्षिक कैलेंडर का प्रदर्शन मेला का आयोजान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलपान में सम्पन्न हुआ। रामभुवन यादव, संकुल शैक्षिक समन्वयक बेलपान, नितेश सिंगरौल, संकुल शैक्षिक समन्वयक लिम्हा एवं लवकान्त द्विवेदी, संकुल शैक्षिक समन्वयक देवतरा द्वारा कोविड के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किये। कार्यक्रम के मार्गदर्शक सुरेश सोनी संकुल प्रभारी बेलपान, राजेन्द्र दुबे संकुल प्रभारी लिम्हा एवं आर.के. भेदी संकुल प्रभारी देवतरा मुख्यरूप से उपस्थित रहे।श्रीमती संगीता कोसरिया सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदर्शन मेला का आकलन कर सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित कर निर्देश किये। टी. एल. एम. का उपयोग कक्षा में करते हुए बच्चों को सरलता से विषय वस्तु की अवधारणा को समझाये ।शिक्षकों द्वारा बनाये कबाड़ से जुगाड़ एवं लर्निंग आउटकम आधारित विद्यार्थी सूचकांक व शैक्षणिक वार्षिक कैलेंडर का आकलन श्रीमती मिली द्विवेदी, व्याख्याता हायर सेकंड्री स्कूल बेलपान, नितेश सिंगरौल संकुल समन्वयक लिम्हा, श्रीमती नीमा ठाकुर , पीएलसी सदस्य द्वारा किया गया। आकलनकर्ता संकुलवार प्राथमिक एवं उच्चप्राथमिक स्तर पर आकलन किये जो कि कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम में प्राथमिक स्तर में संकुल केन्द्र बेलपान मे प्रथम श्रीमती नीमा ठाकुर द्वितीय श्रीमती स्वाती कश्यप एवं श्रीमती नलिनी साहू,तृतीय जयंत कश्यप एवं जितेंद्र शर्मा रहे।संकुल केन्द्र देवतरा मे प्रथम संजीत खाण्डे,द्वितीय सुनील ध्रुव ,तृतीय वीरेन्द्र तंवर एवं त्रियुगीनारायण कौशिक रहे।संकुल केन्द्र लिम्हा मे प्रथम लीलाराम नागेशी,द्वितीय शिवकुमार कोलाम,तृतीय अरुण वैष्णव रहे।लर्निंग आउटकम आधारित विद्यार्थी सूचकांक व शैक्षणिक वार्षिक कैलेंडर प्रदर्शन मे संकुलकेन्द्र बेलपान प्रथम प्राथमिक शाला सिलतरा,द्वितीय प्राथमिक शाला ठाकुरकापा ,तृतीय प्राथमिक शाला पूरा ,संकुलकेन्द्र देवतरा मे प्रथम प्राथमिक शाला पोंगरिहा,द्वितीय प्राथमिक शाला मौहाकापा व संकुलकेन्द्र लिम्हा मे प्रथम प्राथमिक शाला फुलतराई ,द्वितीय प्राथमिक शाला लिम्ही ,उच्चप्राथमिक शाला स्तर में प्रथम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमने रहा।प्रदर्शन मेला में शिक्षकों ने सहभागिता निभाये।श्रीमती अशोक कुमारी ध्रुव, अरुण वैष्णव, संतोष कुमार, जयनारायण,रामकुमार साहू, शिवकुमार कोलाम, लवकुमार जायसवाल, मदनलाल कश्यप, सुशील प्रसाद शर्मा, लीलाराम नागेशी,श्रीमती आशा साहू, श्रीमती नीमा ठाकुर, श्रीमती स्वाती कश्यप, श्रीमती नलिनी साहू, श्रीमती रोहणी मिश्रा, जयंत कश्यप, संतोष साहू,शत्रुहन सिंह सिरसो, रामेश्वर कश्यप, मनोज मरकाम, सुनील डड़सेना, जितेन्द्र शर्मा, भीखम सिंह नेताम, हरदास चतुर्वेदी, संजीत खाण्डेय, कन्हैयालाल जगत, बी सुधाकर, दुर्गेश वैष्णव, कांशीराम मरावी, रमाकांत कौशिक, त्रियुगीनारायण कौशिक, हरप्रसाद ध्रुव, कोमल कौशिक, वीरेन्द्र कुमार तंवर छात्र हिमेश कौशिक, हिमांशु,सहित संकुलकेन्द्र बेलपान, लिम्हा एवं देवतरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।




