कोरोना गाइड लाइन की जान-बूझकर अवहेलना का परिणाम आने लगा सामने

सूरजपुर न्यूज़ । बीते अप्रैल, मई में वैवाहिक सीजन के दौरान शादी-ब्याह से लेकर राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी आमजनों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है, जो दुष्परिमाण अब सामने आने लगा है। विदित हो कि मई महीना जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं था। लेकिन जून महीना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 29 हो चुके हैं। शनिवार को जिले में संक्रमित मिले मरीजों में 2 मरीज भैयाथान ब्लॉक 02 जिले में कोरोना की प्रथम दस्तक के बाद से अब तक कुल 31849 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 31538 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 280 मरीजों की संक्रमण की वजह से मृत्यु हो चुकी है।

कोविड नियमों का पालन नहीं

जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति जितनी तेजी दिखाई जानी थी, वह पूरे जिले में ही सुस्त नजर आई है जिसका परिणाम है कि जिला प्रशासन जहां अपने ही बनाए गए नियमों का पालन कराने में एक ओर जहां पूरी तरह से फेल होता हुआ नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर आमजनों में भी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, जो गहरी चिंता का विषय है। जिले में नगरीय इलाकों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक तथा ग्रामीण इलाकों के कार्यालयों से लेकर जिला प्रशासन के कार्यालयों में ही अब कोविड प्रोटोकाल को अधिकारी कर्मचारी भी भूलने लगे हैं।

किसी को नियमो की परवाह नहीं

जिला मुख्यालय के ही चौक-चौराहों से लेकर स्ट्रीट फूड स्टॉलों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान जिला प्रशासन की सारी चेतावनी तथा निर्देश पूरी तरह से दरकिनार होते हु नजर आ रहे हैं, जिसकी ओर लोगों द्वारा जान-बूझकर बूझकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान अधिकांश लोग द्वारा ना तो मास्क का उपयोग किया जा रहा है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही ध्यान रखा जा रहा है। जिले में राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों को अघोषित रूप से पूरी छूट मिली हुई है। इन सारे आयोजन को लेकर भले ही कागजी निर्देशों में स्पष्ट प्रावधान दर्शाया जाता है, परंतु इस दौरान नियमों का पालन हो रह हैं या नहीं इसे लेकर भी जिल प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। छूट का फायदा राजनीतिक दलों के लोग खुलकर उठा रहे हैं। कोरोना गाइड लाइन की जानबूझकर अवहेलना की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button