अति आवश्यक होने पर ही ई-पास के लिए करें आवेदन…. जिले में 391 ई-पास जारी

जशपुरनगर 16 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्षन में जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए लाॅकडाउन किया गया है। इस दौरान अति आवष्यक कार्य के लिए लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोविड ई-पास के माध्यम से लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है।
सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के ई-प्रबंधक श्री नीलांकर बासु ने बताया कि जिले में  663 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 391 पास जारी किया जा चुका है। कुल 217 आवेदन निरस्त किए किए गए है। वर्तमान  में 55 आवेदन लंबित रखे है। श्री वासु ने अपील की है कि केवल अति आवश्यक अथवा चिकित्सा आपातकाल हेतु ही आवेदन किया जाए। उन्होंने कहा कि समय का ध्यान रखते हुए यात्रा दिनांक के कम से कम एक दिवस पूर्व आवेदन किया जाए जिससे समस्त दस्तावेजो की जांच कर नियमानुसार समय से ई-पास जारी किया जा सके । अनावश्यक यात्रा हेतु आवेदन नही किया जाए।  यात्रा के कारण अनुसार दस्तावेज संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Leave a review