
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज़ धौराभाठा:- जिले के तमनार ब्लाक अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में शासकीय महाविद्यालय हेतु 1 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी जन सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर के शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन का शुभारंभ धौराभाठा जयस्तंभ चौक में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात उद्बोधन का कार्यक्रम शुरू किया गया। उद्बोधन के प्रथम कड़ी में शासकीय महाविद्यालय की मांग में प्रयासरत समाज सेवी सेवानिवृत्त शिक्षक एस. पी. गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा विदित हो कि विगत 7 वर्षों से लगातार आप सभी क्षेत्रवासियों सहयोग से मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय की मांग हेतु प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले 2016 अगस्त माह में भी 26 दिन का जय स्तंभ चौक धौराभाठा में शासकीय महाविद्यालय की मांग के लिए धरना प्रदर्शन दिया गया था। बड़ी दु:ख की बात है कि आज पर्यंत तक महाविद्यालय की मांग पूरी नहीं हो पाई है। जबकि शासकीय महाविद्यालय खोलने की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चूका है। सारे डाकूमैंटरी कागजात क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिदार के माध्यम से दो-दो बार मा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन को एक बार रायगढ़ में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में और एक बार कुंजेमुरा में आयोजित मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिया जा चूका है, जिसका अभी तक कोई ठोस प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शासकीय महाविद्यालय खोलने की आदेश जारी नहीं किया गया है। धौंराभांठा में खुलने वाले महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए 391 छात्र-छात्राएं तैयार हैं, फिर छत्तीसगढ़ सरकार शासकीय महाविद्यालय खोलने की आदेश जारी करने विचाराधीन स्थिति में है। जिसके कारण हम अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हैं। छत्तीसगढ़ शासन से हमारा विनम्र अपिल है कि इस सत्र् के तहत धौंराभांठा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की आदेश जारी करेंं।
उद्बोधन के इसी कड़ी में क्षेत्र मानस प्रवक्ता गोकुलानंद पटनायक ने महाविद्यालय खोलने के लिए छत्तीसगढ़ शासन से अपील करते हुए कहा जबतक इसकी घोषणा नहीं हो जाता तबतक हम इस अनिस्चित कालीन धरना प्रदर्शन को चलाते रहेंगे, चाहे हमें कुछ भी करना पढ़े हम पीछे नहीं हटेंगे। उद्बोधन कड़ी में बारी-बारी से इसी प्रकार यशपाल बेहरा-उपसरपंच, हेमसागर सिदार-सरपंच, विवेक बेहरा गौंटिया,चंद्रमणी ठेठवार से.नि.शिक्षक,भवानी शंकर बेहरा से.नि. शिक्षक, दौलतराम खम्हारी से.नि. शिक्षक,
दयानंद पटनायक ट्रेलर संघ अध्यक्ष, नरेन्द्र पटनायक, गोरेलाल सिदार-सरपंच झिंकाबहल, विक्रम सिंह यादव बीडीसी,युवा पत्रकार अशोक सारथी आदि ने आंदोलन तहत उद्बोधन देते हुए क्षेत्र में विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्या का अवलोकन छत्तीसगढ़ सरकार को कराया तथा जल्द से जल्द धौंराभांठा में महाविद्यालय खोलने की मांग की है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समाज सेवी, गणमान्य नागरिक संतोषानंद पुजारी, अमृत लाल राठिया झरना, अकुर गुप्ता, संजय पटेल झिंकाबहल,हेमसागर गुप्ता,लोकनाथ बेहरा,अश्विनी यादव, पत्रकार-राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमरजीत चौहान आदि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शासकीय महाविद्यालय धौंराभांठा मेंं खोलने के छत्तीसगढ़ सरकार से आवहान किया है और जबतक इस आदेश न मिल जावे तबतक इस अनिस्चित कालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है।





