बीआरसीसी पर आज तक नहीं हुई कोई कार्यवाही 18 लाख बर्तन घोटाले का आरोप

भूपेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट

गरियाबंद। अपने कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों मे रहने वाले शिक्षा विभाग का बीआरसीसी कार्यालय छुरा इन दोनों 18लाख के बर्तन घोटाले के कारनामों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है बता दें कि यह मामला बीते 2 वर्ष पूर्व 2019 का है। पूरा मामला विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर बर्तन खरीदी की गई थी जो कुछ दिनों बाद चोरी हो गया था, पर शिकायतों के बाद आज तक न विभाग ने कोई कार्यवाही की है ना ही पुलिस प्रशासन ने वही सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है की इस मामले में आज तक एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है। वहीं इस मामले में बीआरसीसी छुरा महेश राम साहू थाना में आवेदन देने की बात कह रहे हैं। क्या कहि विभागीय पकड़ और राजनीतिक पकड़ होने की वजह से आज तक इस बड़े मामले में कोई कार्यवाही नहीं किया गया । साथ ही बीआरसीसी कार्यालय से इतने भारी भरकम 18लाख के सामान का चोरी हो जाना समझ से परे है। जो अपने आप में बहुत बड़ा सवाल पैदा करता है क्योंकि जहां पर यह यासिशी का कार्यालय स्थित है उनके आसपास कई लोगों के घर हैं ऐसे में जब रात में चोरी हुआ तो कैसे लोगों को पता नहीं चला? 18 लाख के बर्तन कितने सारे होंगे जिसे चोर किस न किसी वाहन में ले गया होगा आस पास के लोगो को इसकी भनक तक नहीं लगी यह समझ से परे है यहाँ तक की नगर पंचायत छुरा के कई दुकान उस रास्ते में है जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में किसी भी सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैसे कैद नहीं हुई? ऐसे बहुत सारे सवाल है जो लोगों के समझ से परे है। कहीं ऐसा तो नहीं कि बर्तन चोरी का बहाना बनाकर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर लिया गया हो और बर्तन चोरी का मानगढ़त कहानी बनाया जा रहा हो। जिससे लोगों को गुमराह किया जा सके और पूरी राशि डकार लिया जाए। हालांकि इस मामले को लेकर तात्कालिक जिला पंचायत सी ई ओ, डीएमसी गरियाबंद और एसडीएम छुरा से शिकायत की गई थी और जांच टीम ही गठित किया गया था पर आज तक, ना जांच हुई ना कार्यवाही। ऐसे में जानबूझकर लेट लतीफ किया जा रहे है और इस गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है ताकि आरोपी बीआरसीसी को बचाया जा सके।

वर्जन

डीएमसी श्याम चंद्राकर जिला गरियाबंद जांच के लिए टीम गठित हो गई है जांच के लिए जिस दिन आने वाले थे उस दिन कोई दूसरा टीम आया था जिस कारण हम लोग नहीं आ सके इस सप्ताह जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

वही इस पूरे मामले में महेश साहू से बात करने की कोशिश किया गया लेकिन कई बार रिग जाने के बाद भी वह फोन रिसिभ कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button