कलेक्टर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई

जशपुरनगर 25 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यालय कलेक्ट्रोरेट परिसर में समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे।
कलेक्टर महादेव कावरे ने शपथ दिलाते हुए कहा कि‘‘ हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिर्पूण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button